हर घर के लिए एक पुलिस वाला तैनात कर दे तब भी रेप नहीं रूकेंगे: पाटिल

महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने बलात्कार जैसी शर्मनाक घटनाओं को लेकर विवादित बयान दिया है।

हर घर के लिए एक पुलिस वाला तैनात कर दे तब भी रेप नहीं रूकेंगे: पाटिल

मुंबई:महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने बलात्कार जैसी शर्मनाक घटनाओं को लेकर विवादित बयान दिया है।

पाटिल ने कहा कि अगर सरकार हर घर के लिए भी एक पुलिस वाला तैनात कर दे तब भी बलात्कार नहीं रूकेंगे। पाटिल ने यह बयान महाराष्ट्र विधानसभा में दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि मौजूदा शासन में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इसका जवाब देते हुए पाटिल ने कहा कि हर घर के लिए एक पुलिस वाला तैनात भी कर दिया जाए तब भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध नहीं रूकेंगे।

मामले के तूल पकड़ने के बाद और विवाद होने पर पाटिल ने कहा कि मैंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है और  मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

पाटिल ने कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले में महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर काफी कम है। पाटिल ने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा बलात्कार होते हैं। 6.34 फीसदी बलात्कार भाई या पिता करते हैं। उन्होंने कहा कि 6.65 फीसदी रेप नजदीकी रिश्तेदार करते हैं। जबकि 42 फीसदी जान पहचान वाले करते हैं जबकि 40 फीसदी रेप शादी का झांसा देकर किए जाते हैं।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.