तारा शाहदेव मामले का आरोपी रकीबुल मां के साथ जेल गया

राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव की प्रताड़ना और कथित धर्म परिवर्तन प्रकरण के मुख्य आरोपी रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन और उसकी मां को गुरुवार को यहां की स्थानीय अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

रांची : राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव की प्रताड़ना और कथित धर्म परिवर्तन प्रकरण के मुख्य आरोपी रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन और उसकी मां को गुरुवार को यहां की स्थानीय अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

इससे पहले दिल्ली से दो दिनों पूर्व गिरफ्तार कर यहां लाए गए रकीबुल हसन और उसकी मां को लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने आज यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार की अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस ने मां-बेटे पर धोखाधड़ी, जोर जबर्दस्ती और प्रताड़ना की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा और स्वयं पीड़ित तारा शाहदेव ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की थी।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.