यूपी के कांठ पर सियासत तेज, हापुड़ में भाजपा के 5 सांसद हिरासत में लिए गए

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का कांठ लाउड स्पीकर मामले को लेकर सियासी अखाड़ा बना हुआ है। भाजपा थाने जाकर एसएसपी धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्णय पर कायम है तो कांग्रेस कांठ में शांति मार्च निकालने पर अडिग है। पुलिस ने इलाके में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगा दी है।

यूपी के कांठ पर सियासत तेज, हापुड़ में भाजपा के 5 सांसद हिरासत में लिए गए
Play

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का कांठ लाउड स्पीकर मामले को लेकर सियासी अखाड़ा बना हुआ है। भाजपा थाने जाकर एसएसपी धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्णय पर कायम है तो कांग्रेस कांठ में शांति मार्च निकालने पर अडिग है। पुलिस ने इलाके में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगा दी है।

* रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो कांठ जाते समय 500 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ नजरबंद

* हापुड़ के रास्ते कांठ जा रहे भाजपा के पांच सांसद सत्यपाल सैनी, यशवंत सिन्हा, सर्वेश कुमार, राजेंद्र अग्रवाल नेपाल सिंह को हिरासत में लिया गया।

* भाजपा एमएलए संगीत सोम ने अखिलेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

* कंठ घूसने के प्रयास में गाजियाबाद के यूपी गेट पर कांग्रेस नेताओं को आज रोका गया, कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री, नगमा, रीता बहुगुणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं भाजपा ने लक्ष्मीकांत वाजपेयी को मुरादाबाद पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

* मुरादाबाद के कांठ में एक मंदिर पर लगा लाउड स्पीकर तनाव की वजह बन हुआ है। शुक्रवार को कांठ में वीएचपी नेता साध्वी प्राची अपने समर्थकों के साथ उस मंदिर में जलाभिषेक करने आ रही थीं, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में उन्हें वापस जाना पड़ा। इसके चलते भाजपा के कई नेता बिना किसी शोर-शराबे के आज कांठ पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संगीत सोम और सुरेश राणा भी शामिल हैं।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.