ईरान के साथ विश्व शक्तियों की परमाणु वार्ता विफल
Advertisement

ईरान के साथ विश्व शक्तियों की परमाणु वार्ता विफल

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे गतिरोध पर मास्को में हो रही बातचीत में ईरान और विश्व की प्रमुख शक्तियां को कोई सफलता नहीं मिली।

मास्को : ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे गतिरोध पर मास्को में हो रही बातचीत में ईरान और विश्व की प्रमुख शक्तियां को कोई सफलता नहीं मिली।
इस बातचीत को इस संकट के कूटनीतिक तरीके से खात्मे के लिए अंतिम अवसर के रूप में देखा जा रहा था।
रूस के होटल में कई घंटे तक चली तनावपूर्ण बातचीत में पश्चिमी देशों ने जहां ईरान से संवेदनशील यूरेनियम संवर्धन गतिविधि को स्वेच्छापूर्वक बंद करने के लिए कहा, वहीं ईरान यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार पर ज्यादा झुकने को तैयार नहीं है।
यूरेनियम संवर्धन से परमाणु ईंधन बनाया जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल परमाणु बम बनाने में भी किया जाता है। (एजेंसी)

Trending news