न्यूट्रीनो वैज्ञानिकों ने माना आइन्स्टीन का लोहा

पिछले साल उप परमाणु कणों न्यूट्रीनो की गति प्रकाश से तेज होने की संभावना जताने वाले वैज्ञानिकों ने आज माना है कि आइन्स्टीन सही थे और अन्य पदार्थों की तरह ही न्यूट्रीनो भी ब्रह्मांड की गति सीमा से बंधे हुए हैं।

टोक्यो : पिछले साल उप परमाणु कणों न्यूट्रीनो की गति प्रकाश से तेज होने की संभावना जताने वाले वैज्ञानिकों ने आज माना है कि आइन्स्टीन सही थे और अन्य पदार्थों की तरह ही न्यूट्रीनो भी ब्रह्मांड की गति सीमा से बंधे हुए हैं।
यूरोपियन सेंटर फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन) के अनुसंधानकर्ताओं ने उस समय हलचल मचा दी थी जब उनके प्रयोग के नतीजे प्रकाशित हुए थे। इन नतीजों में उन्होंने कहा था कि न्यूट्रीनो की गति प्रकाश से छह किमी प्रति सेकंड अधिक हो सकती है।
इस अध्ययन ने आधुनिक भौतिकी और वर्ष 1905 में अल्बर्ट आइन्स्टीन द्वारा दिए गए विशेष सापेक्षता के सिद्धांत के लिए चुनौती पैदा कर दी थी। इस सिद्धांत के अनुसार, प्रकाश की गति ब्रह्मांड में सर्वाधिक है। अब नए प्रयोग के आधार पर वैज्ञानिकों ने कहा है कि अन्य पदार्थों की तरह ही न्यूट्रीनो भी ब्रह्मांड की गति सीमा से बंधे हुए हैं और इनकी गति प्रकाश से अधिक नहीं है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.