`टाइम हो गया, पैक अप` बोल काका ने छोड़ दी दुनिया
Advertisement

`टाइम हो गया, पैक अप` बोल काका ने छोड़ दी दुनिया

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने जब असल जिंदगी में आखिरी सांस ली तो उनके आखिरी शब्द थे, `टाइम अप हो गया...पैक अप!` बॉलीवुड के काका की याद में भावुक अमिताभ बच्चन ने बुधवार रात टि्वटर पर यह बात शेयर की।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने जब असल जिंदगी में आखिरी सांस ली तो उनके आखिरी शब्द थे, `टाइम अप हो गया...पैक अप!` बॉलीवुड के काका की याद में भावुक हुए अमिताभ बच्चन ने बुधवार रात टि्वटर पर यह बात अपने चाहने वालों से बांटा। अमिताभ ने ट्वीट किया, `आज दोपहर उनके घर पर उनके एक नजदीकी मेरे करीब आए और बताया कि राजेश खन्ना के आखिरी शब्द थे... टाइम अप हो गया...पैक अप!`
अमिताभ ने आगे लिखा कि मैं उनके निष्प्राण शरीर के पास नि:शब्द खड़ा था। दिमाग बिल्कुल विचारशून्य हो गया था। राजेश के न रहने की बात पर यकीन नहीं कर पा रहा था। सुपरस्टार शब्द उनके (राजेश खन्ना) लिए ही खोजा गया था और मेरे लिए वह हमेशा उन्हीं का रहेगा।
राजेश खन्ना अब नहीं रहे। राजेश खन्ना और उनकी आगे की पीढियां उनके दौर के उस जादू को कभी समझ नहीं पाएंगी। राजेश खन्ना का बस नाम ही काफी है और हजारों विस्मित कर देने वाली तस्वीरें सामने तैर जाती हैं। अमिताभ और राजेश खन्ना ने 1971 में आनंद फिल्म में एक साथ काम किया था।

Trending news