दिल्ली में गर्मी जारी, बारिश की संभावना
Advertisement

दिल्ली में गर्मी जारी, बारिश की संभावना

दिल्ली में मंगलवार की सुबह भी खासी गर्म रही। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे मौसम विभाग ने शाम में बारिश होने से कुछ राहत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

नई दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार की सुबह भी खासी गर्म रही। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे मौसम विभाग ने शाम में बारिश होने से कुछ राहत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम और रात में शहर के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीद है।
अधिकारियों ने कहा कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की सम्भावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 59 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक मानसून राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा। आमतौर पर दिल्ली में मानसून 29 जून तक पहुंच जाता है।
गौरतलब है कि सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 41.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के मद्देनजर दिल्ली सरकार को अपने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां नौ जुलाई तक बढ़ानी पड़ी। इसी तरह कुछ निजी स्कूलों ने भी छुट्टियां बढ़ा दी हैं। (एजेंसी)

Trending news