पुतिन के खिलाफ मास्को में प्रदर्शन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के तीसरे कार्यकाल के विरोध में मंगलवार को हजारों लोगों ने मास्को में प्रदर्शन किया।

मास्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के तीसरे कार्यकाल के विरोध में मंगलवार को हजारों लोगों ने मास्को में प्रदर्शन किया। पुलिस ने एक दिन पहले ही विरोधियों के नेताओं को निशाना बनाने का प्रयास करते हुए रैली को विफल बनाने की कोशिश की थी।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों की संख्या करीब 18 हजार थी। हालांकि अन्य सूत्र इसे कहीं अधिक बता रहे हैं। हाथों में झंडे लिए प्रदर्शनकारी मास्को के मध्य में एकत्र हुए और पुतिन का विरोध किया। वे पुतिन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।
विपक्ष के नेता सर्गेई उदल्तसोव ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की संख्या एक लाख से अधिक थी।
विपक्ष के तमाम बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल नहीं थे क्योंकि रैली को विफल करने के लिए अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे थे। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.