उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया में हिंसा, 19 की मौत
Advertisement

उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया में हिंसा, 19 की मौत

उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया के एक शहर में विस्फोटों के बाद हुई गोलीबारी में और उत्तर के एक अन्य शहर में बंदूकधारियों के हमले में पुलिस अधिकारी सहित कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।

मैदुगुरी (नाइजीरिया) : उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया के एक शहर में विस्फोटों के बाद हुई गोलीबारी में और उत्तर के एक अन्य शहर में बंदूकधारियों के हमले में पुलिस अधिकारी सहित कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि कट्टरपंथी इस्लामी गुट बोको हराम ने कानो शहर और उत्तर पूर्वी मैदुगुरी शहर में कल विस्फोट और गोलीबारी की। मैदुगुरी में इस समूह की एक मुख्य मस्जिद है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिंसा कई घंटे तक चली और शहर बम विस्फोटों तथा गोलीबारी से थर्रा गए।
सेना के प्रवक्ता कर्नल विक्टर एबहालेम ने कल संवाददाताओं को बताया कि मरने वाले सभी लोग बोको हराम के आतंकवादी थे और सेना पक्ष से कोई हताहत नहीं हुआ। सेना ने हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया है। कानो में बंदूकधारियों ने नाइजीरिया की संघीय पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी तथा दो अन्य अधिकारियों की गोली मार कर हत्या कर दी। (एजेंसी)

Trending news