लंदन ओलम्पिक : अब बोपन्ना का पेस संग जोड़ी बनाने से इंकार

महेश भूपति के बाद अब रोहन बोपन्ना ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को आधिकारिक रूप से सूचित किया है कि वह लंदन ओलम्पिक में लिएंडर पेस के साथ जोड़ी नहीं बनाएंगे।

जी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली : महेश भूपति के बाद अब रोहन बोपन्ना ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को आधिकारिक रूप से सूचित किया है कि वह लंदन ओलम्पिक में लिएंडर पेस के साथ जोड़ी नहीं बनाएंगे।
बोपन्ना ने कथित रूप से एआईटीए को भेजे ई-मेल संदेश में कहा है कि वह भी पेस के साथ जोड़ी नहीं बनाना चाहते।
भूपति ने भी एआईटीए को कथित रूप से लिखे पत्र में कहा है कि वह लंदन ओलम्पिक के युगल मुकाबले में पेस के साथ अपनी जोड़ी नहीं बनाएंगे।
समझा जाता है कि भूपति का यह कदम लंदन ओलम्पिक में उनके भाग लेने की सम्भावना को खतरे में डाल सकता है।
उल्लेखनीय है कि भूपति ने सार्वजनिक रूप से अपने पूर्व जोड़ीदार पेस पर धोखा देने का आरोप लगाया है। एआईटीए ने हालांकि लंदन ओलम्पिक में पेस-भूपति की जोड़ी को भेजने का फैसला किया है और एआईटीए अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.