चीन में पहली बार महिला अंतरिक्ष के लिए होगी रवाना
Advertisement

चीन में पहली बार महिला अंतरिक्ष के लिए होगी रवाना

चीन में पहली बार कोई महिला शनिवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना होगी। यह महिला वायुसेना में पायलट है और यह शेनझोउ-9 अंतरिक्षयान के तीन सदस्यीय दल में शामिल होगी।

बीजिंग : चीन में पहली बार कोई महिला शनिवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना होगी। यह महिला वायुसेना में पायलट है और यह शेनझोउ-9 अंतरिक्षयान के तीन सदस्यीय दल में शामिल होगी।
पायलट लियू यांग को अंतरिक्ष दल का हिस्सा बनाया गया है।
चीन में अंतरिक्ष कार्यक्रम मुख्यालय ने बताया, 33 साल की लियू शेनझोउ-9 के चालक दल का हिस्सा होंगी। इसका प्रक्षेपण शनिवार को चीन के गोबी रेगिस्तान स्थित जिउकुआन अंतरिक्ष ठिकाने से किया जाएगा।
लियू के इस मिशन के साथ रवाना होने के साथ चीन अंतरिक्ष में किसी महिला को भेजने वाला तीसरा देश बन जाएगा। इससे पहले रूस और अमेरिका महिला अंतरिक्षयात्री को अंतरिक्ष में भेज चुके हैं।
लियू के साथ उनके दो पुरुष साथी जिंग हेंगपिंग और लियू वांग भी इस मिशन पर रवाना होंगे। (एजेंसी)

Trending news