वीरभद्र का इस्तीफा मंजूर, देशमुख को कार्यभार

राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से वीरभद्र सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से वीरभद्र सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख को लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से वीरभद्र सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
प्रवक्ता के अनुसार प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख को लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.