प्रासंगिक बने शांति स्थापना मिशन: भारत

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशनों में सबसे बड़ा योगदान देने वाले देश भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि मिशनों को वर्तमान वास्तविकताओं के अनुरूप प्रासंगिक बनाये जाने की आवश्यकता है।

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशनों में सबसे बड़ा योगदान देने वाले देश भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि मिशनों को वर्तमान वास्तविकताओं के अनुरूप प्रासंगिक बनाये जाने की आवश्यकता है।
यहां स्थित भारतीय मिशन में उप राजदूत विनय कुमार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में संयुक्त शांति स्थापना मिशनों पर कहा कि गत कुछ दशकों के दौरान अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरे की प्रकृति में बदलाव आया है , इसलिए शांति स्थापना मिशनों की चुनौतियां भी बदली हैं।
कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में शांति सैनिकों की तैनाती देशों के बीच शांति स्थापना के लिए नहीं बल्कि देश के भीतर शांति स्थापना के लिए होती है। उन्होंने कहा कि शांति सैनिकों को दो परंपरागत श़त्रुओं के बीच नहीं , बल्कि सशस्त्र समूहों की ओर से उत्पन्न खतरों से मुकाबला करना होता है। ऐसी स्थिति में एक लड़ाकू और एक नागरिक के बीच अंतर कर पाना मुश्किल होता है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.