अमेरिकी की माफी, पाक आपूर्ति मार्ग खोलने को राजी
Advertisement

अमेरिकी की माफी, पाक आपूर्ति मार्ग खोलने को राजी

पाकिस्तान की सीमा चौकी पर पिछले साल हुए नाटो हवाई हमले पर अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा माफी मांगे जाने के बाद इस्लामाबाद नाटो के लिए अपना आपूर्ति मार्ग दोबारा खोलने के लिए राजी हो गया है।

वाशिंगटन : पाकिस्तान की सीमा चौकी पर पिछले साल हुए नाटो हवाई हमले पर अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा माफी मांगे जाने के बाद इस्लामाबाद नाटो के लिए अपना आपूर्ति मार्ग दोबारा खोलने के लिए राजी हो गया है।
पिछले साल सलाला सीमा चौकी पर हुए नाटो के हवाई हमले को एक ‘भूल’ बताते हुए हिलेरी ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने पर अमेरिकी को ‘अफसोस’ है।
ज्ञात हो कि इस हवाई हमले में पाकिस्तान के 24 सैनिक मारे गए थे और इसके बाद से वाशिंगटन एवं इस्लामाबाद के रिश्तों में तल्खी आ गई थी।
नाटो हमले को पाकिस्तान में अमेरिकी के खिलाफ काफी नाराजगी देखी गई। यहां तक कि पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ अपने सम्बंधों की समीक्षा की और हमले के लिए अमेरिका से माफी मांगने को कहा।

हिलेरी के मुताबिक उनकी पाकिस्तानी समकक्ष हिना रब्बानी खार ने उनसे टेलीफोन पर हुई बातचीत में बताया कि अफगानिस्तान के लिए आपूर्ति मार्ग दोबारा खोले जा रहे हैं।
हिलेरी ने एक बयान में कहा, विदेश मंत्री खार और मैंने भूल स्वीकार की।
उन्होंने कहा, पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने पर हमें अफसोस है। हम पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के साथ निकटता के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (एजेंसी)

Trending news