बर्फ से अमरनाथ यात्रा की तैयारी प्रभावित
Advertisement

बर्फ से अमरनाथ यात्रा की तैयारी प्रभावित

बर्फ और विपरीत मौसम की वजह से इस बार अमरनाथ यात्रा बेस कैंप में लंगर लगाने का कार्य प्रभावित हुआ है। यह बात लंगर व्यवस्थापकों ने गुरुवार को कही।

बाल्ताल : बर्फ और विपरीत मौसम की वजह से इस बार अमरनाथ यात्रा बेस कैंप में लंगर लगाने का कार्य प्रभावित हुआ है। यह बात लंगर व्यवस्थापकों ने गुरुवार को कही।
एक व्यवस्थापक ने बताया कि मैं 14 साल से लंगड़ लगाने बालताल आ रहा हूं, लेकिन इतनी बर्फ कभी नहीं देखी। जमीन पर इतना अधिक बर्फ होने के कारण हम लंगड़ नहीं स्थापित कर पा रहे हैं। हर साल हजारों तीर्थ यात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा करने के लिए इस बेस कैम्प पर पहुंचते हैं।
एक अन्य व्यवस्थापक ने कहा कि मैं यहां 18 साल से आता रहा हूं। पहले कभी बेस कैम्प पर इतना बर्फ नहीं देखा। टेंट गाड़ने और सामानों की ढुलाई में परेशानी हो रही है। करीब दर्जन भर ट्रक बेस कैम्प पर से बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं। मशीनों से बर्फ को काट कर ट्रकों तक पहुंचाया जा रहा है।
अमरनाथ यात्रा के प्रबंधन देखने वाले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन के. चौधरी ने कहा कि बर्फ के बावजूद यात्रा तय समय से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष और राज्यपाल ने मंगलवार को वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और सैन्य अधिकारियों के साथ बेस कैम्प का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि मार्ग को खोलने के लिए कोशिश जारी है। हमें विश्वास है कि तीर्थ यात्रा 25 जून को शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमें विपरीत मौसम के कारण कठिनाई हो रही है। जो थम नहीं रहा है। अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। (एजेंसी)

Trending news