अखाड़ों का शाही स्नान 
इलाहाबाद में महाकुंभ के दौरान संगम मे लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या के दिन डुबकी लगा पुण्य कमा रहे हैं। चारों तरफ भक्ति का माहौल है। देश-विदेश से स्नान के लिए पहुंचे सभी श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए हैं। आज सबसे पहले अखाड़ों ने स्नान किया।