अजित पवार की फिर ताजपोशी 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्रीपद की दोबारा शपथ ली। इसके साथ ही उनकी दोबारा ताजपोशी हुई है और वह फिर से राज्य के उप मुख्यमंत्री बन गए। राजभवन के एक अधिकारी के अनुसार, पवार को शुक्रवार सुबह 9.30 बजे राज्यपाल के. शंकरनारायनन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं, विपक्ष ने इस शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।