अनमोल रतन हैं टाटा 
टाटा समूह को एक पारंपरिक औद्योगिक घराने से 100 अरब डालर के आधुनिक वैश्विक उद्योग समूह में तब्दील करने वाले समूह के चेयरमैन रतन टाटा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। टाटा शुक्रवार को 75 वर्ष की आयु पूरी कर समूह की बागडोर 44 वर्षीय साइरस मिस्त्री को सौंपेंगे। मिस्त्री को पिछले साल टाटा का उत्तराधिकारी चुना गया था। इस महीने की शुरुआत में उन्हें औपचारिक तौर पर समूह का चेयरमैन नियुक्त किया गया।