ज़ी न्यूज पर नेताजी की बेटी, वीडियो-2 
ज़ी न्यूज से साथ एक खास साक्षात्कार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस ने शनिवार को कहा कि उन्हें भी इस बात पर पूरा यकीन है कि उनके पिता की मौत दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में हो गई। उन्होंने कहा, "नेताजी की मौत का सबसे बड़ा कारण विमान हादसा ही है। कमोबेश उनकी मौत विमान हादसे की वजह से मानी जाती है इससे इतर जो बातें हैं महज अटकलबाजी हो सकती हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि नेताजी की मौत विमान हादसे में हुई।"