'अब मुश्किल होंगे रिश्ते' 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान से सख्त लहजे में कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पिछले सप्ताह भारतीय सैनिक का सिर धड़ से अलग करने की हरकत के बाद सब कुछ सामान्य नहीं रह सकता। सिंह ने कहा कि लांस नायक हेमराज का सिर धड़ से अलग करने की इस बर्बर हरकत को अंजाम देने वालों के खिलाफ पाकिस्तान कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान इस बात को समझेगा।