'अमेरिका का बेस्ट आना बाकी' 
अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनावा दोबारा जीतने के बाद बराक ओबामा ने शिकागो में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि इस जीत के लिए मैं अमेरिकी जनता को धन्यवाद करता हूं। ये अमेरिकी जनता की जीत है और आप सभी पर मुझे गर्व है। उन्होंने अमेरिकी जनता से वादा किया कि अब पूरी ताकत के साथ देश के हित में काम करेंगे। जनता के लिए कार्य करेंगे, सिर्फ राजनीति नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार बढ़ाएंगे और देश को कमजोर नहीं होने देंगे। राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी को हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कराने के बाद बराक ओबामा ने अमेरिका के लिए सर्वोत्तम आना अभी बाकी है।