आज भारत बंद है 
अपनी मांगों के समर्थन में 11 ट्रेड यूनियनों की आज से दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का बैंकिंग और परिवहन सेवाओं पर व्यापक असर दिख रहा है। सुबह से ही इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल का बुरा चेहरा भी सुबह से ही दिखने लगा है। अंबाला में तड़के एक ट्रेड यूनियन नेता की हत्या कर दी गई। एआईटीयूसी महासचिव गुरुदास दासगुप्ता ने बताया, कि एआईटीयूसी यूनियन के कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अज्ञात लोगों ने अंबाला बस स्टैंड के करीब चाकू घोपकर हत्या कर दी।