'आबादी की वजह से रेप' 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बलात्कार के बढ़ते मामलों का संबंध बढ़ती आबादी से जोड़ा, वहीं दावा किया कि कोलकाता में नवंबर 2012 तक इस तरह के 45 मामले सामने आए जबकि उसी साल दिल्ली में 621 मामले सामने आए। बनर्जी ने विधानसभा को बताया, ‘आबादी बढ़ रही है। क्या पश्चिम बंगाल की जनसंख्या उतनी ही है जितनी बिधानचंद्र राय के समय थी। आपने कानून व्यवस्था की स्थिति पर कई सवाल उठाए हैं। आप कह रहे हैं कि दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं।’