'आमी आदमी की नहीं सुनते मोदी' 
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर आम लोगों की आवाज नहीं सुनने का आरोप लगाया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान मंगलवार को राहुल ने कहा कि राज्य में सिर्फ एक ही आवाज सुनी जाती है और वह स्वयं मोदी की आवाज है। राज्य सरकार पर लोगों को पानी तथा नौकरियां उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि गुजरात चमक रहा है, लेकिन आपके पास पानी हर तीसरे दिन केवल 25 मिनट के लिए आाता है, जबकि 10 लाख युवक बेरोजगार हैं। प्रदेश के कमजोर तबकों को उनका वाजिब हक नहीं मिल रहा है। सूबे में केवल एक की आवाज सुनी जाती है। आम आदमी की आवाज को बिल्कुल अनसुना कर दिया जाता है।