'आरोप साबित तो डील रद्द' 
तीन हजार छह सौ करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर सौदे में रिश्वतखेरी के आरोपों को लेकर हमले का सामना कर रही सरकार ने कहा कि किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा और सीबीआई यदि अपनी जांच में कोई गड़बड़ पाती है तो करार रद्द किया जा सकता है । रक्षा मंत्री एके एंटनी ने इतालवी हेलीकॉप्टर घोटाले पर संवाददाताओं से कहा कि किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा, चाहे जो अंजाम हो । भारत के अति विशिष्ट व्यक्तियों की यात्रा सेवा के लिए हेलीकॉप्टर हासिल करने के सौदे में इटली सरकार के नियंत्रण वाली वैमानिकी कंपनी के मुखिया की मिलान में गिरफ्तारी के साथ कल एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ था ।