आर्थिक दशा पर PM चिंतित 
राष्ट्रीय विकास परिषद की गुरुवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सतत विकास हासिल करने के लिए देश के समक्ष कई चुनौतियां हैं। देश को मुश्किल आर्थिक हालात से निकालना हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करना एक महत्वाकांक्षी कार्य है और इसे हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया है।