मुंबई से सटे ठाणे जिले में गुरुवार शाम गिरी अवैध इमारत के मलबे में दबकर 72 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। कई शवों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच प्रशासन ने महानगर पालिका के उपायुक्त और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष (आरडीएम) के सूत्रों के अनुसार हादसे में मारे गए 72 लोगों में 33 पुरूष, 22 महिलाएं और 17 बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में घायल 60 लोगों में से 36 लोगों को ठाणे, कलवा तथा मुम्ब्रा स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मुम्बई के जेजे और सायन