इंडिया का AIR POWER 
अंतर्राष्ट्रीय द्विवार्षिक एयरो इंडिया प्रदर्शनी का नौवां संस्करण बुधवार को यहां भारतीय वायुसेना के येलहंका हवाई ठिकाने पर शुरू हो गया। इस शो में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर तथा मालवाहक विमान तरह-तरह की कलाबाजियां दिखा रहे हैं। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने इस पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर देश-विदेश के प्रतिनिधि, राजनयिक, रक्षाकर्मी तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद थे।