इंडिया में रफ्तार का रोमांच 
बुद्धा सर्किट में रोमांच और रफ्तार के खेल फार्मूला वन में इस सत्र के खिताब के लिए रेडबुल के सेबेस्टियन वेट्टल और फेरारी के फर्नांडो अलोंसो में चल रही रस्साकशी के बीच शुक्रवार से सभी की नजरें दूसरे इंडियन ग्रांप्री पर होगी। यहां बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पिछले विजेता रहे वेट्टल और फेरारी के अलोंसो के बीच फासला सिर्फ नौ अंक का है और आज से रफ्तार की जंग देखने को मिलेगी।