एफडीआई पर अग्निपरीक्षा 
रिटेल सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के फैसले के खिलाफ मचे सियासी घमासान के बीच मंगलवार को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में बहस होगी। लोकसभा में इस मुद्दे पर आज से चर्चा शुरू होगी। चर्चा का समापन होने के बाद एफडीआई मुद्दे पर मत विभाजन (वोटिंग) बुधवार को होगा।