ऑस्ट्रेलिया का व्हाइटवॉश 
भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अभी आस्ट्रेलिया पर 3-0 से आगे चल रही है। यदि वह शुक्रवार से फिरोजशाह कोटला में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में जीत दर्ज करती है तो भारत के 81 साल के टेस्ट इतिहास में यह पहला अवसर होगा जबकि टीम चार मैचों की श्रृंखला में क्लीनस्वीप करेगी।