ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत 
चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे भारत को आज यहां चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-3 की करारी हार का सामना करना पड़ा और उसे अब कांस्य पदक के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करना होगा।