ओबामा आज लेंगे शपथ 
वाशिंगटन: बराक ओबामा ने रविवार को व्हाइट हाउस में दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। अमेरिकी संविधान के मुताबिक, उन्हें 20 जनवरी की दोपहर तक राष्ट्रपति पद की शपथ लेनी थी। रविवार होने की वजह से यह शपथ व्हाइट हाउस के ब्लू रूम में एक बेहद सादे कार्यक्रम में ली गई, लेकिन इसके बाद आज एक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जहां वह भाषण देंगे और लाखों लोगों के बीच दोबारा शपथ लेंगे।