कड़े पहरे में महाकुंभ 
इलाहाबाद में चल रहे महाकुंभ मेले में 25 फरवरी यानी सोमवार को माघ पूर्णिमा पर शाही स्नान के लिए लाखों श्रद्घालु संगम पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। जानकारी के अनुसार, करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के आज संगम में डुबकी लगाने की उम्मीद है। उधर, प्रशासन ने पूर्व की कुछ घटनाओं से सबक लेते हुए आज के दिन विशेष चौकसी कर रखी है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया गया है। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।