कश्मीर में घुसपैठ बढ़ी है : शिंदे 
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान या पाक अधिकृत कश्मीर की ओर से घुसपैठ बढने के बारे में किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घुसपैठ बढ़ी है। जो सूचना है उससे लगता है कि घुसपैठ ज्यादा हो रही है। शिंदे ने अपने मंत्रालय की दिसंबर महीने की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि आतंकवादियों को बडा झटका देते हुए सेना और सुरक्षाबलों ने दिसंबर में संयुक्त कार्रवाई के दौरान 14 आतंकवादियों का सफाया किया, जिनमें आठ विदेशी आतंकवादी थे।