कांडा की गिरफ्तारी संभव 
एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी केस में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। बुधवार देर शाम कांडा की सहयोगी अरुणा चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया गया। गौर हो कि अरुणा से कल इस केस के सिलसिले में पूछताछ हुई थी और उसके खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। गुड़गांव स्थित कांडा के घर पर दिल्ली पुलिस ने आज शाम दबिश दी। पुलिस ने आज कहा कि कांडा इस केस में मुख्ये आरोपी है और अभी फरार है।