काले शीशों पर जागी पुलिस 
राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अब तक बेरोकटोक फर्राटा भड़ते उन वाहनों की अब शामत आने लगी है, जिनके शीशों पर काली फिल्में लगी हुई हैं। हाईकोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली पुलिस नींद से जाग गई है और उन वाहनों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है, जिन पर काले शीशे लगे हुए हैं।