'कुंभ पर ना हो सियासत' 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुंभ हादसे के दो दिन बाद लोगों के घाव पर मरहम लगाने इलाहाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अस्पताल में अपना इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात की और उन्हें बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। हादसे के दो दिन बाद पहुंचे सीएम ने भगदड़ में मरने वालों के लिए मुआवजे का ऐलान करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री सहायता कोष से 7 लाख रुपए लेने का घोषणा की तो वही हादसे में घायल हुए लोगों को 1-1 रुपए लेने का वादा किया।