कैमरन ने दी श्रद्धांजलि 
रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के बाद जलियांवाला बाग पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि यह नरसंहार ब्रिटेन के इतिहास में एक शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि इस नरसंहार को नहीं भूलना चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अन्य हस्तियों ने कैमरन की अमृतसर में अगवानी की। 94 साल में ऐसा पहला मौका है जब कोई ब्रिटिश पीएम जालियावाला बाग गया हैं। यहां उन्होंने हत्याकांड के शहीदों को श्रद्दांजलि दी।