कैश सब्सिडी 1जनवरी से 
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि पहली जनवरी से विभिन्न मंत्रालयों द्वारा चलाई जाने वाली 29 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 16 राज्यों के चुनींदा 51 जिलों में एक जनवरी 2013 से 29 विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आधार नंबर समर्थित बैंक खाते में हस्तांतरित कर दिया जायेगा। चिदंबरम ने कहा बैंक खाते में नकदी हस्तांतरण का काम अब केवल एक बटन दबाने मात्र से होगा। इसमें सहायता के दुरुपयोग और गलत हाथों में पड़ने का भी डर नहीं होगा और आसानी से सीधे लाभार्थी तक मदद पहुंच जायेगी।