कोलंबिया मिशन पर खुलासा 
कोलंबिया मिशन के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि नासा को इस बात की जानकारी थी कि स्पेश शटल लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार होगा और इसमें सवार सभी अंतरिक्ष यात्री मारे जाएंगे। यह खुलासा कोलंबिया के प्रोग्राम मैनेजर वेव हेल ने किया है। नासा का स्पेस शटल 2003 में लौटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें भारतीय मूल की अंतरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला सहित सात लोगों की मौत हो गई।