खतरे में भारतीय मुक्केबाजी 
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने शुक्रवार को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) को अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया। एआईबीए ने यह फैसला आईएबीएफ के चुनावों में सम्भावित धांधली के आरोप के तहत लिया है। इस बीच, भारत सरकार ने भी बॉक्सिंग फेडरेशन को सस्पेंड कर दिया है। यानी मान्यता को निलंबित कर दी गई।