गिरफ्तार होंगे पाक पीएम 
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बिजली परियोजनाओं के लिए कथित रूप से रिश्वत लेने के मामले में मंगलवार को प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की गिरफ्तारी का आदेश दिया। शीर्ष अदालत के इस आदेश से देश में ताजा राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। मौलवी ताहिरूल कादरी की प्रांतीय विधानसभाएं और संसद भंग करने की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन झेल रहा पाकिस्तान अनिश्चितताओं में घिरता नजर आ रहा है क्योंकि शीर्ष अदालत ने अधिकारियों को गिरफ्तारी आदेश का पालन करने के लिए सिर्फ 24 घंटे का समय दिया है। संभावना है कि इस आदेश के कारण देश को एक साल के भीतर दूसरे प्रधानमंत्री को पद छोड़ते हुए देखना पड़े।