गुजरात : BJP का घोषणापत्र 
गुजरात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। मोदी ने इस घोषणापत्र से समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। मोदी ने राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने का वादा किया है। मोदी ने कहा है कि सत्ता में वापसी पर उनकी सरकार 50 लाख सस्ते मकान बनाएगी।