गैंगरेप:आरोपी की खुदकुशी 
दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में खुदकुशी कर ली है। जेल सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह 5 बजे के करीब राम सिंह ने अपने कपड़े का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। रामसिंह तिहाड़ के जेल नंबर तीन में बंद था। तिहाजड़ जेल के पीआरओ ने रामसिंह के खुदकुशी की पुष्टि कर दी है। पोस्टमॉर्टम के लिए उसका शव दीनदयाल उपाध्यय अस्पताल ले जाया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने मामले की जांच मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट से कराने के आदेश दिए हैं।
जेल सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे जेल नंबर तीन में हुई जहां राम सिंह लटका हुआ मिला । वह उस बस का चालक था जिसमें लड़की के साथ बलात्कार हुआ था । सोलह दिसंबर की घटना के बाद उसे जल्द ही आरके पुरम स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था ।