गैंगरेप का छठा आरोपी नाबालिग
Zeenews logo
English   
Friday, May 24, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
वीडियो
गैंगरेप का छठा आरोपी नाबालिग
राजधानी में 16 दिसंबर को 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा से बलात्कार एवं उसकी हत्या करने के मामले में शामिल छठे आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड ने सोमवार को अल्पवयस्क घोषित करार दिया। इसका अर्थ यह हुआ कि वह इस साल चार जून को 18 साल की आयु पूरी होने पर रिहा हो जाएगा। दिल्ली पुलिस ने अपने आरोपपत्र में छठे आरोपी को सबसे नृशंस बताया है। किशोर न्याय बोर्ड ने उसके समक्ष पेश आरोपी के जन्म प्रमाणपत्र एवं स्कूली दस्तावेजों के आधार पर उसे 17 साल छह माह और 24 दिन (आज तक) का घोषित किया। किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) कानून की धारा 15 जी में कहा गया है कि 16 से 18 वर्ष की आयु वाले किसी किशोर को यदि किसी आरोप में दोषी ठहराया जाता है तो उसे अधिकतम तीन साल की अवधि के लिए विशेष गृह में भेजा जा सकता है। इसके बाद उसे प्रोबेशन पर छोड़ना होगा।
Rate it:
Mail this Video  
अन्य वीडियो