गैंगरेप पीड़िता की मौत 
दिल्ली में 16 दिसंबर की रात चलती बस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 23 वर्षीय लड़की ने करीब एक पखवाड़े तक मृत्यु से संघर्ष करने के बाद आज यहां के एक अस्पताल में आखिरी सांस ले ली। इस लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और क्रूरतापूर्वक हमले की घटना की वजह से पूरे भारत में लोगों का गुस्सा भड़क गया था और जगह जगह विरोध प्रदर्शन हुए थे। लड़की को बृहस्पतिवार की सुबह सिंगापुर लाने के बाद अंग प्रतिरोपण की अत्याधुनिक सुविधाओं वाले ‘माउंट एलिजबेथ हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया था।