चॉपर डील:त्यागी से पूछताछ 
केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे में कथित रिश्वतखोरी के मामले में जारी जांच के संबंध में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी के रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू की। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि जूली और डोक्सा त्यागी से यूरोपीय बिचौलियों कालरे गेरोसा और गीदो हाशके से कथित संबंधों को लेकर पूछताछ की गई। इतालवी जांचकर्ताओं ने गेरोसा और हाशके पर अगस्ता वेस्टलैंड के पक्ष में सौदे को करने के लिए अवैध रूप से रिश्वतखोरी के भुगतान का आरोप लगाया है।