चौटाला को राहत नहीं 
दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा अंतरिम जमानत के लिए दायर की गई याचिका को आज खारिज कर दिया । उन्होंने स्वास्थ्य आधार पर जमानत मांगी थी । अदालत ने 78 वर्षीय चौटाला के आग्रह पर सीबीआई से जवाब मांगा और जेल अधिकारियों से उनका मेडिकल रिकॉर्ड भी मांगा। पांच बार मुख्यमंत्री रहे चौटाला 16 जनवरी से तिहाड़ जेल में बंद हैं ।