जला दिया सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड 
मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एमएसएसए) सदस्यों ने वह स्कोर शीट फाड़ डाली जिसमें सेंट जेवियर्स (फोर्ट) के खिलाफ शारदाश्रम विद्यामंदिर की ओर से खेलते हुए सचिन तेंदुलकर व विनोद कांबली की जोड़ी ने 664 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। यह मैच 24 फरवरी,1988 को खेला गया था। एमएसएसए के एक अधिकारी के अनुसार - यह स्कोरशीट खेलों के अन्य रिकॉर्ड के साथ रखी गई थी। हम और रिकॉर्ड स्टोर नहीं कर सकते थे सो उनके साथ वह स्कोरशीट भी जला दी गई। हम 25 साल पुरानी फाइल्स को स्टोर नहीं कर सकते। साथ ही यह स्कोरशीट किसी अन्य स्कोरशीट की तरह ही थी।